नई दिल्ली। दिल्ली से सटे हरियाणा में कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही अब हरियाणा के हर स्कूल, कॉलेज, नर्सिग होम, अस्पतालों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में ऐसे व्यक्ति ढूंढे जा रहे हैं, जिन्होंने बीते 14 दिन के अंदर विदेश यात्रा की है।