26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में कोरोना से उबरने वालों की संख्या में आई गिरावट, 55 दिन बाद रिकवर होने वालों से ज्यादा मिले नए केस

Coronavirus In India कोविड संक्रमण से उबरने वालों की संख्या में आई कमी, करीब दो महीने बाद फिर बढ़ी चिंता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Jul 2021, 1:20 PM IST

Coronavirus In India

Coronavirus In India

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) की दूसरी लहर से भले ही देश उबर रहा हो, लेकिन इसके नतीजे अब भी डरा रहे हैं। दरअसल देश में तेजी से नए मामलों की संख्या में गिरावट आ रही थी और रिकवर करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा था, जो अच्छा संकेत था। लेकिन 55 दिन बाद जो नतीजे आए हैं वो चौंकाने वाले हैं।

दरअसल करीब दो महीने बाद देश में रिकवर करने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली, जबकि नए मामलों में इजाफा हुआ है। पिछले एक दिन में ही 44,291 लोग रिकवर हुए हैं। जबकि 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण के 45,892 नए केस मिले हैं।

यह भी पढ़ेँः कोरोना को दावत! पहाड़ों पर उमड़ी सैलानियों की भीड़, नहीं मिल रहे होटल में रूम

देश में 55 दिनों के बाद पहला मौका है, जब कोविड के नए मामलों की संख्या रिकवर होने वाले रोगियों की संख्या से ज्यादा आई है। तीसरी लहर की आहट के बीच इन आंकड़ों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

एक्टिव केसों की संख्या में हुआ इजाफा
पिछले एक दिन में कोरोना के चलते 817 लोगों की मौत हुई है। वहीं बुधवार की तुलना में एक्टिव केसों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। तब 4.59 लाख एक्टिव केस देश भर में थे, जो अब बढ़कर 4.60 लाख के पार हो गए हैं।

देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख 60 हजार 704 है। अब तक कुल केसों के मुकाबले सक्रिय मामलों की संख्या 1.50 फीसदी है।

देश में 3.07 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 2.98 करोड़ लोगों ने संक्रमण को मात दी है। हालांकि अब भी कोरोना का रिकवरी रेट देश में 97.18 पर्सेंट बना हुआ है। जो थोड़ी राहत जरूर दे रहा है।

यह भी पढ़ेँः Sputnik V भी मुफ्त में लगाएगी सरकार, सरकारी केंद्रों पर उपलब्ध कराने के साथ जानिए क्या है पूरा प्लान

वीकली पॉजिटिविटी रेट में भी कमी
कोरोना को लेकर साप्ताहिक सकारात्मक दर ( Weekly Positivity Rate ) की बात करें तो यह लगातार 5 फीसदी से कम रहते हुए फिलहाल 2.37% है। रोजाना की दर लगातार 17 दिनों से 3 फीसदी से कम बनी हुई है।

बता दें देश में वैक्सीनेशन अभियान को मिली गति और राज्यों की ओर से लागू की गईं पाबंदियों के चलते बीते कुछ सप्ताहों में तेजी से कोरोना के केसों में कमी देखने को मिली थी।

लेकिन अब इसमें एक बार फिर से इजाफा होना चिंता की वजह है। हालांकि नए केसों के आंकड़ों में दैनिक गिरावट कुछ राहत जरूर दे रही है।