20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Coronavirus: रेलवे ने रद्द की 85 ट्रेनें, मार्च में 60 फीसदी टिकट हुए कैंसल

Coronavirus: रेलवे ने रद्द की 85 ट्रेनें, मार्च में 60 फीसदी टिकट हुए कैंसल

Rail यात्रियों पर Coronavirus का खौफ Indian Railway ने रद्द कीं 85 ट्रेनें मार्च में अब तक 60 फीसदी टिकट हुईं कैंसल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Mar 2020, 8:04 PM IST

Indian railway coronavirus

कोरोनावायरस के चलते रेलवे ने रद्द की 85 ट्रेन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) का असर तेजी से देशभर में बढ़ रहा है। कई राज्यों में तो मरीजों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी भी हो गई है। अबतक दुनियाभर में इस वायरस से आठ हजार लोगों की मौत हो गई है। वहीं भारत में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 154 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों में अब तक तीन लोगों की पुष्टि हुई जबकि एक केस संदिग्ध बताया जा रहा है।

कोरोनावायर का असर यातायात पर भी पड़ा है। भारतीय रेलवे ( Indian Railway ) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के चलते अब तक अपनी 85 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

रेलवे ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और सीटें खाली रहने के कारण 85 ट्रेनें रद्द कर दीं।

दिग्गज अभिनेत्री और सांसद पर दिखा कोरोनावायरस का असर, खुद को कमर में किया कैद

कैटरिंग के लिए अधिकारियों ने जारी किए निर्देश
रेलवे के अधिकारियों ने जोनल रेलवे के कैटरिंग स्टाफ के संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि बुखार, खांसी, नाक बहने या सांस लेने में कठिनाई होने वाले किसी भी कर्मचारी को भारतीय रेलवे में खान-पान का जिम्मा देखने के लिए तैनात नहीं किया जाना चाहिए।

आठ लाख रुपए से ज्यादा टिकट हुए कैंसल
रेलवे अधिकारियों ने संसदीय समिति को बताया है कि 60 फीसदी से अधिक यात्रियों ने इस महीने ट्रेन टिकट रद्द किया है और इसकी एक बड़ी वजह कोरोना वायरस है। वहीं पिछले दो दिन के अंदर ही आठ लाख रुपए के टिकट कैंसल हुए हैं।
- 1 से 12 मार्च के दौरान 12.29 लाख रुपए के टिकट हुए कैंसल
- 1 से 12 फरवरी के बीच हुए थे 7 लाख रु. के टिकट कैंसल
- दो दिन में करीब 8 लाख रुपए के टिकट हुए कैंसल

मौसम ने जारी की अब तक की सबसे बड़ी चेतावनी, कोरोनावायरस का कई राज्यों में बढ़ेगा खतरा

इन जोन ने बंद की इतनी ट्रेनें
अधिकारियों के मुताबिक, मध्य रेलवे ने 23 ट्रेनें, दक्षिण मध्य रेलवे ने 29 ट्रेनें रद्द कीं, पश्चिमी रेलवे ने 10 ट्रेनें, दक्षिण पूर्व रेलवे ने नौ ट्रेने रद्द की हैं।

इसके अलावा पूर्वी तट और उत्तर रेलवे ने पांच-पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया और उत्तर पश्चिम रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द किया। इस सूची में कुछ लोकप्रिय लंबे रूट की ट्रेनें शामिल हैं।

एहतियाती उपाय के रूप में पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे जैसे रेलवे जोनों ने प्लैटफॉर्म टिकट की कीमतों में वृद्धि की है, ताकि बड़ी संख्या में लोगों को प्लैटफॉर्म पर आने से रोका जा सके।

आदेश में कहा गया है कि खाद्य पदार्थों की अच्छे से पैकिंग की जानी चाहिए और जहां तक संभव हो खुली हुई वस्तुओं के उपयोग से बचना चाहिए।