दरअसल, 1990 के दशक तक ब्रेड ड्रेन के कारण बड़ी संख्या में भारतीयों ने पश्चिमी देशों का रुख किया था। उस समय भारत की स्थिति आंतरिक और आर्थिक मोर्चे पर अच्छी नहीं थी। भारत का आधारभूत ढांचा बहुत कमजोर था।उस दौर में कॉलरा, टीबी, स्मॉलपॉक्स, एड्स से निपटने में भारत काफी पिछड़ा देश साबित हुआ था। मिडल क्लास के बीच किसी भारतीय का विदेश, खासकर अमरीका या ब्रिटेन से लौटना गर्व की बात होती थी। लेकिन पिछले तीन दशक में बहुत बदल गया। अब वहां से लौटने वाले दिखावा नहीं करते क्योंकि कोरोना सहित कई मामलों में भारत ने वैश्विक मंच पर दमदार प्रदर्शन कर दिखाया।