इससे पहले गाजियाबाद से कोरोना वायरस का पॉजिटिव मामला आया था। गाजियाबाद के रहने वाले 57 वर्षीय एक शख्स 23 फरवरी को तेहरान से भारत वापस आया था। वह अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ थाना कवि नगर इलाके की सेक्टर-23 कॉलोनी में रहता है। मरीज को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद में पॉजिटिव पाए गए शख्स के घर पर मौजूद उनकी पत्नी और बच्चे को होम आइसोलेशन ( Isolation Ward ) में रखा गया है। उनके भी सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।