झारखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार ने कोरोना हराओ अभियान शुरू करने का फैसला किया है। सरकार ने प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों को पत्र लिखकर इस अभियान को व्यापक रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत घर-घर जाने वाली स्वास्थकर्मियों की टीम मधुमेह, रक्तचाप, सांस, लिवर संबंधी समस्या, मुंह का कैंसर, कुष्ठ रोग व मोटापा आदि जैसी स्वास्थ्य जांच करेगी। इस दौरान विभाग ऐसे सभी मरीजों की सूची भी तैयार करेगा।