25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बड़ा बयान- देशभर में Covid-19 के लिए विशेष अस्पताल बनाने की तैयारी

अस्पताल बनाने के लिए सभी राज्य सरकारें गंभीरता से विचार कर रही 17 राज्यों में बनेगा विशेष अस्पताल देशभर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 26 Mar 2020, 6:44 PM IST

Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बड़ा बयान- देशभर में Covid-19 के लिए विशेष अस्पताल बनाने की तैयारी

Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बड़ा बयान- देशभर में Covid-19 के लिए विशेष अस्पताल बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय आने वाले दिनों में कोविड-19 विशेष अस्पताल बनाने पर विचार कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने कहा कि अगले दो तीन हफ्ते बेहद संवेदनशील है। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि देशभर में COVID-19 का खतरा अभी बरकरार है। हमने सभी राज्य सरकारों से अलग से हॉस्पिटल बनाने की चर्चा की है। बहुत जल्द ही देशभर में COVID-19 अस्पताल तैयार किया जाएगा।

एहतियात जरूरी है क्योंकि लक्षण आगे भी आने की संभावना- डॉक्टर

पर्याप्त मात्रा में आईसीयू, वेंटिलेटर और बेड अलग से तैयार किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि लोगों से अपील है कि वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। क्वारेंटाइन से जुड़े लोग निर्देशों को गंभीरता से मानें। डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि एहतियात जरूरी है क्योंकि लक्षण आगे भी आने की संभावना है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी बात कही।

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी बोले- जिस तरह महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता था कोरोना से भी 21 दिन में जीतेंगे

संक्रमण बढ़ने की दर में कमी आई- स्वास्थ्य सचिव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सिर्फ 42 नए केस सामने आए हैं। जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से कुल 13 मौतें हुई है। 17 राज्यों में अस्पताल बनाने पर विचार किया जा रहा है। संयुक्त सचिव ने कहा कि एक व्यक्ति की गलती सभी पर बहुत भारी पड़ेगी। ऐसे में लोग पूरी तरह से सतर्कता बरतें लापरवाही नहीं करें।

ये भी पढ़ें: Coronavirus: ओडिशा में बनेगा देश का पहला और सबसे बड़ा 1000 बेड वाला कोरोना हॉस्पिटल

देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 650 के पार

बता दें कि देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 650 के पार हो गई है। केरल में 138, महाराष्ट में 125, गुजरात में 43, मध्य प्रदेश में 14, आंध्र में 9 राजस्थान में 40, दिल्ली में 36, यूपी में 42 ,जम्मू कश्मीर में 7, हरियाणा में 29 मरीज कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।