25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: ओडिशा में बनेगा देश का पहला और सबसे बड़ा 1000 बेड वाला कोरोना हॉस्पिटल

कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा ओडिशा में 15 दिन में शुरू हो जाएगा अस्पताल का निर्माण ओडिशा सरकार, कॉरपोरेट्स और मेडिकल कॉलेजों के बीच समझौता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 26 Mar 2020, 5:40 PM IST

ओडिशा में बनेगा देश का पहला और सबसे बड़ा 1000 बेड वाला कोरोना हॉस्पिटल

ओडिशा में बनेगा देश का पहला और सबसे बड़ा 1000 बेड वाला कोरोना हॉस्पिटल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें इससे निपटने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार देश का सबसे बड़ा COVID-19 अस्पताल बनाने का फैसला किया है। 1000 बेड वाले अस्पताल का काम अगले 15 दिन में शुरू हो जाएगा।

ओडिशा सरकार, कॉरपोरेट्स और मेडिकल कॉलेजों के बीच एक 1000 बेड का एक्सक्लूसिव COVID19 ट्रीटमेंट हॉस्पिटल तैयार करने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर दस्तख्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, पास आए मरीजों को क्वारंटीन के आदेश

देश का पहला राज्य बनेगा ओडिशा

बता दें कि ओडिशा देश का पहला राज्य होगा जहां COVID-19 रोगियों के इलाज के लिए इतना बड़ा अस्पताल बनेगा। ओडिशा में कोरोना वायरस के अभी तक केवल दो मामले सामने आए हैं। ओडिशा सरकार ने इसका ऐलान नहीं किया है कि इसकी जगह कहां पर होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में यह अस्पताल का निर्माण होगा।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस:ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, स्वास्थ्यकर्मियों को 4 महीने की मिलेगी एडवांस

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही

गौरतलब है कि भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 649 हो गई है जबकि 15 लोगों की जान चली गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से एक-एक शख्स की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। यहां पर 100 के पार संख्या पहुंच गई है। जबकि राज्य में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन

देशभर में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। जरूरी सामानों को छोड़कर सभी चीजों को बंद रखा गया है। राशन, सब्जी, दूध और दवाइयों की दुकानों को छोड़कर सभी कुछ बंद हैं। हालांकि स्वास्थ्य सुविधा, मीडिया, पुलिस और अन्य इमरजेंसी सेवाओं को खोला गया है.