आपको बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को कोराना से सिर्फ 50 लोगों की मौत होने की खबर है, लेकिन नए मामले बढ़े। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 से मौतों का आंकड़ा दूसरी बार 100 से नीचे चला गया, हालांकि नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तीन-अंकीय आंकड़ों के दिनों के बाद, राज्य की कोरोना मृत्युदर घटकर 50 हो गई। अब तक 46,623 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले, राज्य में 18 मई को 51 मौतें हुई थीं। राज्य में कोरोना संक्रमण के 5,753 नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 17,80,208 तक पहुंच गई।