वहीं, दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच होटल और रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, इनको सरकार की ओर से जारी एसओपी (SOP) की गाइडलाइन्स के अनुसार ही खोला जा सकेेगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Steyander Jain) ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस संबंध में जो गाइडलाइन्स जारी की हैं, उसके अनुसार ही होटल (Hotel) खोले जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन रखते हुए बाजार भी खुलेंगे। देश और दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। भारत की बात करें तो यहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29 लाख के पार पहुंच गई है। इस बीच कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।