नई दिल्ली।कोरोना वायरस ( Coronavirsu Outbreak ) के बढ़ते मामलों के बीच कई ऐसे भी लोग हैं जो इस महामारी की गंभीरता नहीं समझ पा रहे। ऐसे ही एक मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने जिस महिला को कोरोना संदिग्ध मानकर होम क्वारेंटाइन ( Quarantine ) में रखा, वह तमाम रिश्तेदारों के यहां घूमती पाई गई। इसके बाद लापरवाही बरतने के कारण इस महिला के खिलाफ पुलिस ( Delhi Police ) ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।