
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) के मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है। गुरुवार को कोरोना वायरस ( Coronavirus in Delhi ) के केसों में सबसे बड़ा उछाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देखने को मिला।
यहां 24 घंटे में 1024 कोरोना वायरस ( Coronavirus outbreak ) से संक्रमित लोग मिले हैं। जबकि इस दौरान 13 लोगों की मौत हो गई है।
दिल्ली में यह एक दिन में पाए गए केसों में अब तक सबसे ज्यादा संख्या है। इसके साथ ही राजधानी में कोरोना ( COVID-19 ) मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हजार 281 हो गई है।
इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 8470 हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में 231 मरीजों ने इस जानलेवा बीमारी को मात दी है।
वहीं, राज्य में कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रही दिल्ली पुलिस भी कोरोना की मार से बच नहीं पा रही हैं।
सरिता विहार के दिल्ली पुलिस के एसीपी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग अब उनकी कोंटेक्ट ट्रेसिंग करने में जुटा है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से राजधानी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है।
ऐसे में अगर लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत से अब तक देखें तो कोरोना वायरस के करीब 6500 मामले सामने आए हैं।
वहीं, देशभर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1,58,333 पहुंच गया है, जबकि 67,691 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में 86,110 लोग अभी भी पॉजिटीव हैं।
वहीं दूसरी तरफ देश भर में इस वायरस की चपेट में आने से 4531 लोंगो की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि गुरुवार सुबह तक अंडमान एवं निकोबार और मिजोरम ही ऐसे दो राज्य हैं, जहां अब तक कोरोना का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना से पीड़ितों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी जारी है।
Updated on:
29 May 2020, 9:19 AM IST
Published on:
28 May 2020, 10:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.