
नई दिल्ली। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक रिपोर्ट जारी की है। सीपीसीबी की इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के अलावा देश के 94 शहरों के लोग जहरीली हवा में सांसे ले रहे हैं। वहीं, 94 शहरों में से आधे सिर्फ चार राज्यों में हैं। यह रिपोर्ट सीपीसीबी ने पांच साल के आकलन के आधार पर तैयार की है।
OMG: दिल्ली के बाद अब कोटा की हवा भी जहरीली, पानी में घुल रहे ऐसे हानिकारक तत्व जिससे हड्डियां हो रही टेड़ी
प्रदूषण से 92% मौतें
रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि प्रदूषण से होने वाली कुल मौतों में 92 पर्सेंट मौतें लोअर इनकम ग्रुप और मिडिल इनकम ग्रुप में हो रही हैं। बता दें कि यह रिपोर्ट लोकसभा में भी पेश की जा चुकी है। इस रिपोर्ट के आधार पर इन शहरों में प्रदूषण को कम करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।
प्रदूषण से सबसे अधिक मौतें
रिपोर्ट में बताया गया कि नैशनल एयर क्वॉलिटी स्टैंडर्ड पर खरा नहीं उतरने वाला हर तीसरा शहर महाराष्ट्र और यूपी से है। वहीं, अगर आप 2011 से 2015 के आकलन पर ध्यान दें तो इन्हीं शहरों में प्रदूषण की वजह से सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं। इनमें 17 शहर महाराष्ट्र के हैं।
दूसरे नंबर पर ये राज्य
वहीं, दूसरे नंबर पर 15 यूपी, 8 पंजाब और 7 हिमाचल प्रदेश के हैं। यानी 50 पर्सेंट प्रदूषित शहर के सिर्फ इन चार राज्यों से हैं। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के 4 शहर भी इसमे शामिल हैं। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, राजस्थान के अलवर का नाम इस लिस्ट में है। यह रिपोर्ट उन 300 शहरों के प्रदूषण मॉनिटरिंग पर आधारित है जहां 683 स्टेशन काम कर रहे हैं।
दिल्ली की हवा खराब
वहीं, ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान लागू होने के बावजूद दिल्ली का प्रदूषण लेवल काफी हाई है। लेवल को मॉनिटर कर रहे नए स्टेशनों से मिले डेटा में सामने आया है कि गर्मियों में भी हवा की स्थिति खराब चल रही है।
Published on:
25 Apr 2018 03:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
