श्रीनगर। रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने शनिवार को रक्षा उपकरण खरीदने के लिए करीब 46 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। डीएसी की ओर से इस रकम को मिली मंजूरी कई हथियार सिस्टम और सेनाओं के लिए दूसरे साजो-सामान को खरीदने में मदद मिल सकेगी। इनसे सेना के तीनों अंगों जल, थल और वायु सेना को अपनी रक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि लंबे समय से भारतीय सुरक्षा बलों को लाइट मशीन गन की भी जरूरत है, जिसे पूरा करने में मदद मिलेगी।