नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ( Former President Pranab Mukherjee Corona Positive ) ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, सोमवार को सफल ब्रेन सर्जरी के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ( Former President Pranab Mukherjee ) को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा को दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल ( Army Hospital ) में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उनकी ब्रेन सर्जरी की गई। हॉस्पिटल सूत्रों के अनुसार ये प्रणब दा के ब्रेन में खून का एक थक्का जम गया था, जिसकेा हटाने के लिए यह सर्जरी करनी पड़ी। हॉस्पिटल ने प्रणब के स्वास्थ्य की जानकारी देते बताया कि उनको फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट ( Ventilator support ) पर रखा गया है। आपको बता दें कि ब्रेन सर्जरी से पहले प्रणब मुखर्जी की कोरोना टेस्ट पॉजिटिव ( Corona test positive ) आई थी।