27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माता वैष्णो देवी भक्तों के लिए अच्छी खबर, 2 दिन बाद शुरू हो रही Delhi Katra Vande Bharat Train

-माता वैष्णो देवी ( Mata Vaishno Devi ) के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। -भारतीय रेलवे ने दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ( New Delhi-Vaishno Devi Katra Vande Bharat Express Train ) को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। -इस ट्रेन का संचालन 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।-ट्रेन का संचालन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 12 Oct 2020, 10:00 AM IST

Delhi Katra Vande Bharat Train from 15 October know time table

माता वैष्णो देवी भक्तों के लिए अच्छी खबर, 2 दिन बाद शुरू हो रही Delhi Katra Vande Bharat Train

नई दिल्ली।
माता वैष्णो देवी ( Mata Vaishno Devi ) के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ( New Delhi-Vaishno Devi Katra Vande Bharat Express Train ) को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का संचालन 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। यानी दो दिन बाद से एक बार फिर भक्त वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे। रेलवे के मुताबिक, माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ( 22439/22440 ) 15 अक्टूबर से शुरू होगी। ट्रेन का संचालन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन होगा।

Indian Railways: नवरात्र से पहले कहां-कहां चलेंगी नई AC Special Train, यहां देखें 78 ट्रेनों की पूरी लिस्ट

क्या रहेगा टाइमिंग?
माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी, जो दोपहर 2 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन शाम 3 बजे चलेगी और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी बीच यह ट्रेन अम्बाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन और जम्मू तवी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।


आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने रविवार को ट्वीट किया, ‘दो दिन पहले रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ हुई चर्चा के बाद रेल मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से नई दिल्ली से कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा फिर से शुरू करने की घोषणा की है। नवरात्रि से पहले तीर्थयात्रियों के लिये बड़ी राहत और खुशी की खबर। यह फैसला नवरात्रि से पहले जम्मू-कश्मीर के कटरा के लिये ट्रेन सेवा फिर से शुरू करने के संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई चर्चा के बाद लिया गया है।

IRCTC ने दिया त्योहारों में बड़ा तोहफा, शुरू करने जा रहा है ये खास ट्रेन

त्योहारों पर चलेंगी 78 नई स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ( IRCTC Update ) ने नवरात्र शुरू होने से पहले 78 नई स्पेशल ट्रेनें ( 78 Special Trains ) शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इन ट्रेनों में एसी स्पेशल, राजधानी, शताब्दी ( Shatabdi Express ) और दूरंतों ( Duronto ) श्रेणी की होंगी। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, 78 स्पेशल ट्रेनों को चलाने की अनुमति दी है। इन ट्रेनों का चयन उन्हीं रूटों के लिए किया गया है, जिन पर यात्रियों का अधिक दबाव है। ट्रेनों के चालू होने की तिथि की घोषणा जोन स्तर पर की जाएगी। लेकिन तेजस का संचालन 17 अक्टूबर को नवरात्र शुरू होने के साथ चालू हो जाएगा।