अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने एलजी के अधिकार को भूमि, पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था तक सीमित कर दिया था। लेकिन न्यायालय का फैसला आने के बाद अब आईएएस अधिकारियों के दबादले ने फिर से इस जंग को हवा दे दी है। वहीं, केजरीवाल ने एल जी को खत लिख कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने के संबंध में सवाल पूछा था। उन्होंने खत में कहा था कि क्यों कोर्ट के आदेश को लागू नहीं किया जा रहा है।