नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल से राष्ट्रीय राजधानी में कूड़े के पहाड़ को लेकर सवाल पूछा है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों से सवाल पूछते हुए कहा कि दिल्ली में कूड़े के लिए कौन जिम्मेदार है, वे लोग जो उपराज्यपाल के प्रति जवाबदेह हैं, या वे लोग जो मुख्यमंत्री के प्रति जवाबदेह हैं? कोर्ट ने बुधवार तक जवाब देने के लिए कहा है।