20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / निर्भया केस: तिहाड़ जेल में ऐसे कट रहा दोषियों का आखिरी समय, फांसी से पहले मिलेंगे चाय- बिस्कुट

निर्भया केस: तिहाड़ जेल में ऐसे कट रहा दोषियों का आखिरी समय, फांसी से पहले मिलेंगे चाय- बिस्कुट

फांसी से पहले दोषियों को क्या क्या खाने-पीने में दिया जाएगा। और क्या-क्या उनके साथ होगा। फांसी देने से पहले दोषियों को सुबह जेल प्रशासन चाय देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 20 Mar 2020, 3:04 AM IST

निर्भया केस: तिहाड़ जेल में ऐसे कट रहा दोषियों का आखिरी समय, फांसी से पहले मिलेंगे चाय- बिस्कुट

निर्भया केस: तिहाड़ जेल में ऐसे कट रहा दोषियों का आखिरी समय, फांसी से पहले मिलेंगे चाय- बिस्कुट

नई दिल्ली। लंबे समय से निर्भया के गुनहगारों की फांसी की तारीख टलती जा रही थी। 3 मार्च के बाद 20 मार्च को फांसी की सजा तय की गई थी। लेकिन इससे पहले दोषियों ने नई पैंतरेबाजी शुरू कर दी। गुनहगारों को फांसी से बचाने के लिए गुरुवार सुबह से कानूनी दांव पेंच चल रहा है। लेकिन तमाम अदालतों ने दोषियों की याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में लगभग तय हो गया है कि आज निर्भया को इंसाफ मिल जाएगा।

चंद घंटे बाद निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटका दिया जाएगा। शुक्रवार तड़के साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: निर्भया केस: रात ढाई बजे सुप्रीम कोर्ट में फांसी रोकने की याचिका पर सुनवाई, जज बोले- आज इस मामले में नया क्या है?

फांसी से पहले दोषियों को दी जाएगी ये सुविधा

आइए जानते हैं फांसी से पहले दोषियों को क्या क्या खाने-पीने में दिया जाएगा। और क्या-क्या उनके साथ होगा। फांसी देने से पहले दोषियों को सुबह जेल प्रशासन चाय देगी। जेल मेन्युअल के अनुसार फांसी से पहले कैदी को चाय की दी जाएगी। चाय के साथ बिस्कुट भी दिया जाएगा। उसके बाद दोषियों को नहाया जाएगा। फिर काले कपड़े पहनाया जाएगा। निर्भया के चार आरोपी राम सिंह, मुकेश, विनय शर्मा और पवन गुप्ता को शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे फांसी होनी है। जल्लाद पवन दोषियों को फांसी पर चढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तिहाड़ जेल के बाहर काफी संख्या में लोग खड़े हैं।

ये भी पढ़ें:निर्भया केस: 'आधी रात को अदालत के चक्कर काट रही बेबस मां, बहुत हुआ- अब यह सिस्टम बदले'

दोषियों की याचिका खारिज

पाटियाला हाउस कोर्ट ने डेथ वारंट की रोक की अर्जी को खारिज कर दिया था। उसके बाद दोषियों ने हाई कोर्ट का रुख किया। सारी दलीलें सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्भया के दोषियों की याचिका खारिज कर दी। दोषियों के वकील लगातार पैंतरेबाजी करने में जुटे हुए थे। दोषियों के वकील ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।