
delhi police
नई दिल्ली। टूलकिट मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीजेपी और कांग्रेस के बीच इस मामले को लेकर वाकयुद्ध छिड़ा है। टूलकिट मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सोमवार को Twitter India को एक नोटिस भेजा है। यह नोटिस कथित कोविड-19 ‘टूलकिट’ के संदर्भ में दर्ज शिकायत की जांच के संबंध में भेजा गया है। इस दौरान यह बताया गया कि दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के दफ्तर में छापेमारी की है। लेकिन स्पेशल सेल की टीम ने छापेमारी से साफ इनकार करते हुए कहा कि इन खबरों कोई सच्चाई नहीं है।
छापेमारी खबरों से किया इनकार
दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 'टूलकिटएज़ मैनिपुलेशन मीडिया' मामले की जांच के सिलसिले में ट्विटर इंडिया को आज दोपहर में नोटिस भेजा था। इसके बाद देर शाम को सोशल मीडिया पर खबरें आई थी कि स्पेशल सेल की एक टीम दिल्ली में ट्विटर इंडिया के दफ्तर में तलाशी लेने पहुंची। लेकिन स्पेशल सेल ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन खबरों कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वो सिर्फ नोटिस देने गई थी।
नोटिस देने गई थी दफ्तर
आपको बता दें कि टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ट्विटर इंडिया को नोटिस जारी कर 'टूलकिटएज मैनिपुलेशन मीडिया' के सिलसिले में सबूत पेश करने को कहा था। इसके जवाब में ट्विटर ने कहा कि वह जानकारी देने के लिए पाबंद नहीं है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। नोटिस में ट्विटर से भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को ‘मैनिपुलेटिव’ बताने पर स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस की दो टीम दिल्ली के लाडो सराय और गुरुग्राम स्थित ट्विटर के कार्यालय पहुंची। दिल्ली पुलिस के PRO (जन संपर्क अधिकारी) चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीमें सामान्य प्रक्रिया के तहत ट्विटर इंडिया को नोटिस देने के लिए उसके दफ्तरों में गई थी।
Published on:
25 May 2021 01:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
