दरअसल, गुरुवार सुबह हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 18,295 पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना 205.49 मीटर के स्तर पर बह रही है। यह स्तर खतरे के निशान से 204 मीटर से अधिक है। आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई में भी हरियाणा के बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना के जल स्तर में अचानक वृद्धि हो गई थी। इससे दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। इन इलाकों में राहत अभियान चलाते हुए प्रशासन ने पूर्वी क्षेत्र के 1000 परिवारों के लिए 750 टेंट लगाए थे। इस अभियान के अंतर्गत नदी के आसपास व निचले इलाके में रह रहे लोगों को ऊंचे क्षेत्रों में पहुंचाया गया था।