10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग का भयानक VIDEO: रोड पर दौड़ती रही बिना ड्राइवर के बर्निंग कार, भागते रहे लोग

दिवाली की शाम गुरुग्राम में एक फ्लाईओवर पर एक गाड़ी बर्निंग कार बन कर दौड़ रही थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 8 Nov 2018, 1:58 PM IST

car

नई दिल्ली। दिवाली वाले दिन जहां पूरा देश रौशनी में नहा रहा था, वहीं दूसरी तरफ गुरुग्राम में आग का तांडव चल रहा था। गुरुग्राम से आग लहने का एक ऐसा भयावक वीडियो सामने आया है, जिसे देख कर कोई भी डर के मारे थर्रा जाए। दिवाली की शाम गुरुग्राम में एक फ्लाईओवर पर एक गाड़ी बर्निंग कार बन कर दौड़ रही थी। बता दें कि आग की लपटों के साथ दौड़ रही यह कार बीना ड्राइवर के थी और अपने सामने आने वाली गाड़ियों और ऑटो को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ रही थी।

यह भी पढ़ें-अरुण जेटली ने नोटबंदी के फैसले को बताया सही, कहा- पटरी पर लौटी अर्थव्यस्था

ऐसे बनी बर्निंग कार

ड्राइवर ने बताया कि अचानक ही कार से अजीब सी आवाजे आने लगी। आवाज सुनकर शख्स कार से नीचे उतर गया। उसने बताया कि जैसे ही वह कार से नीते उतरा कार में एकदम से आग लग गई। वहीं, इससे पहले की उसे कुछ समझ में आता कार बिना चालक के आगे-आगे दौड़ने लगी। ये नजारा देख कार ड्राइवर के होश उड़ गए। ड्राइवर गाड़ी के सामने आने वाले लोगों को बचाने के लिए बर्निंग कार के पीछ-पीछे भागने लगा, लेकिन कार रुकने का नाम नहीं ले रही थी। इस दौरान कार से एक ऑटो रिक्सा भी टकराया। फिर चलते-चलते कार फ्लाईओवर के डिवाईडर से टक्कराई, तब जाकर वह रूकी। गनीमत यह रही की इस बर्निंग कार से कोई भी हताहत नहीं हुआ।