नई दिल्ली। दो साल पहले मोदी सरकार ने देशभर में नाटकीय अंदाज में नोटबंदी लागू की थी। इस नीति के तहत सरकार ने पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट को लीगल टेंडर से बाहर घोषित कर दिया था। लीगल टेंडर वाले मोदी सरकार के इस फैसले को आज दो साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा और कहा कि अर्थव्यवस्था की तबाही वाले इस कदम का असर अब स्पष्ट हो चुका है और इससे देश का हर व्यक्ति प्रभावित हुआ। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी है।