पूर्व पीएम ने सरकार के इस कदम को इसे 'बीमार सोच' वाला और 'मनहूस' कदम कहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि नोटबंदी से भारतीय अर्थव्यवस्था पर जो आफत आई, उसने प्रत्येक नागरिक को अपनी चपेट में लिया। उन्होंने कहा कि कहावत है कि समय सभी जख्मों को भर देता है लेकिन नोटबंदी के गहराते जा रहे हैं। कांग्रेस कल पीएम से नोटबंदी पर सात सवाल करेगी। आपको बता दें कि नोटबंदी के दौरान पुराने नोट बैंक से बदलने का आदेश जारी हुआ था, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लोगों को पूरा-पूरा दिन नोट बदलने के लिए बैंकों के बाद लाइन में लगना पड़ा था। वहीं, केंद्र सरकार नोटबंदी को अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताती रही है।