एक मीडिया हाउस को नासा के साइंटिस्ट नोआ ई पेत्रो ने बताया कि चांद पर शाम होने लगी है। उन्होंने कहा कि नासा का सेटेलाइट विक्रम लैंडर की तस्वीरें तो लेगा। लेकिन, इस यह कन्फर्म नहीं है कि तस्वीरें साफ होंगी या नहीं। उन्होंने कहा कि शाम को सूरज की रोशनी कम होती है इसलिए चांद की सतह पर मौजूद किसी भी वस्तु की स्पष्ट तस्वीरें लेना काफी चुनौतीभरा होगा। हालांकि, उन तस्वीरों को इसरो के साथ साझा किया जाएगा।