27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेस मास्क पहनने से इनकार करने पर बाप ने की दिव्यांग बेटे की हत्या, पुलिस के सामने जुर्म किया कबूल

अपने बेटे के साथ आरोपी के संबंध अच्छे नहीं थे 45 वर्षीय मृतक जन्म से विकलांग था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 19 Apr 2020, 10:29 AM IST

a91d7e30-fcca-4c7c-8957-29c27ccc0262.jpg

नई दिल्ली। उत्तरी कोलकाता में तालाबंदी के दौरान घर से बाहर जाते समय फेस मास्क न लगाने पर एक 78 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने 45 वर्षीय दिव्यांग बेटे की हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

यह घटना शनिवार 7 बजे की है। आरोपी बंशीधर मल्लिक अपने बेटे की हत्या करने के बाद श्यामपुकुर पुलिस स्टेशन में पहुंचा और उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी बंशीधर मल्लिक ने पुलिस को बताया कि शाम 5:30 बजे के आसपास अपने बेटे सिरशेंदु मल्लिक की हत्या कर दी है। आरोपी ने बताया उसने अपने दिव्यांग बेटे की कपड़े के टुकड़े से गला घोंट दिया।

केरल सरकार कल से दे सकती है लॉकडाउन में छूट, खुलेंगे रेस्तरां, सड़कों पर दौडेंगी गाड़ियां

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में लोगों से जानकारी हासिल की। जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी का अपने बेटे के साथ संबंध तनावपूर्ण था। बाप बेटे के बीच नियमित रूप से झगड़ा करते थे। जबकि आरोपी व्यक्ति एक निजी फर्म का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उसका बेटा बेरोजगार था। वह बचपन से ही शारीरिक विकलांग थे।

नाम न छापने की शर्त की पर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बाप और बेटे के बीच नियमित रूप विवाद होने लगा था। आरोपी के कहने के बावजूद हर बार उसका बेटा घर से बाहर जाने पर मास्क पहनने से इनकार कर देता था। शनिवार को भी इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोनी ने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।

भारत में Kovid-19 से मरने वालों में 30% तबलीगी जमात के लोग : हेल्थ मिनिस्ट्री

बता दें कि 12 मार्च से पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी नागरिकों के लिए विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर रखा है। उत्तरी और मध्य कोलकाता के कुछ क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया गया है क्योंकि कई लोग उन क्षेत्रों से कोविद-19 रोग से संक्रमित पाए गए थे।