बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7.30 बजे अचानक से ये ब्रिज गिर गया। स्थानीय लोगों का मनाना है कि एक बहुत बड़ा हादसा टल गया है। लोगों का कहना है कि इस व्यस्ततम रेल रुट पर पुल गिरने के समय कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वेस्टर्न रेलवे के पीआरओ ने बताया कि रोड ओवर ब्रिज (ROB) का हिस्सा अंधेरी स्टेशन के पास साउथ एंड में विले पार्ले की तरफ ट्रैक पर गिर गया। मुंबई पुलिस ने बताया है कि , 'वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन प्रभावित हैं।'