नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ( Pranab Mukharjee ) की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल ( Delhi Army Hospital ) में उनके फेफड़े के संक्रमण ( Lung Infection ) का इलाज किया गया है। हालांकि उनकी सेहत फिलहाल कोई सुधार नहीं दिख रहा है। उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। आपको बात दें कि 10 अगस्त को हुई ब्रेन सर्जरी के बाद से ही पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोमा में हैं।