5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंग रेप पीड़ित कुत्ता हार गया जिंदगी की जंग, दरिंदगी के तीन दिन बाद हुई मौत

गत रविवार को पैर-मुंह बांधकर चार लोगों ने कुत्ते के साथ गैंगरेप किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 24 Nov 2018, 2:50 PM IST

DOG

गैंग रेप पीड़ित कुत्ता हार गया जिंदगी की जंग, दरिंदगी के तीन दिन बाद हुई मौत

मुंबई। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद आखिरकार बेजुबान ने दम तोड़़ ही दिया। गैंग रेप पीड़ित कुत्ते की वारदात के तीन दिन बाद मौत हो गई। मौत की खबर के बाद मुंबई पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और कुत्ते का पंचनामा करने के लिए शव को भेज दिया। इस बात की जानकारी एनीमल्स मैटर टू मी ( Animals MATTER TO ME) नामक एनजीओ ने फेसबुक पर जानकारी दी। साथ ही हैवानियत झेलने वाले कुत्ते की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

कर्नाटक: बस के नहर में गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, 23 लोगों की मौत

चार लोगों ने किया था गैंग रेप

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, बीते रविवार को मलाड वेस्ट के मलवानी इलाके में नशे में धुत चार शख्स ने एक मेल कुत्ते के साथ दरिंदगी की। बताया जा रहा है कि पैर-मुंह बांध चार लोगों ने कुत्ते के साथ गैंगरेप किया है। तीन दिन बाद इस मामले का खुलासा हुआ, जिससे सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत चार लोगों ने एक लावारिस कुत्ते को पकड़ा और उसके मुंह-पैर बांध दिए। फिर साइड में ले जाकर चारों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इतना ही तो नहीं चारों दरिंदों ने लाठी-डंडों से कुत्ते की जमकर पिटाई भी की। इसके बाद एनिमल वेलफेयर को सूचित किया गया। एनिमल वेलफेयर की टीम मौके पर पहुंची और कु्त्ते को अपने साथ ले गई। एनिमल्स मैटर टू मी एनजीओ ने इस बाबत पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया। अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है कि वे चारों कौन थे और कहां के रहनेवाले हैं।

नाबालिग से रेप के बाद जेल जाने से बचने के लिए की शादी, लेकिन अब किया ऐसा कि हुआ गिरफ्तार

गौरतलब है कि इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले एक गर्भवती बकरी के साथ रेप का मामला सामने आया था। वहीं, मुंबई से ही कुत्ते के साथ एक शख्स ने घिनौनी हरकत की थी।