23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / दिल्ली की सड़कों पर इस लड़की ने किया अनोखा प्रदर्शन, एक्वेरियम में डूब कर मांगी मदद

दिल्ली की सड़कों पर इस लड़की ने किया अनोखा प्रदर्शन, एक्वेरियम में डूब कर मांगी मदद

जंतर-मंतर पर महिला ने एक्वेरियम में डूब कर किया प्रदर्शन चूहों के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार को लेकर किया विरोध अनोखे प्रदर्शन को देखर जमा हो गई लोगों की भीड़
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 4 Sep 2019, 4:16 PM IST

woman.jpeg

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक लड़की ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। लड़की एक्वेरियम में डूब कर हेल्प मांगती दिखी। अगल तरीके का यह प्रदर्शन चूहों के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार को लेकर किया गया।

यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के डाउनटाउन में फिर लगा कर्फ्यू, पैलेटगन लगने से युवक की हुई मौत

जानवरों की भलाई के लिए काम करने वाली संस्था पेटा के कार्यकर्ताओं में से एक इस लड़की ने पानी के टब के अंदर बैठकर चूहों पर होने वाले स्वीम टेस्ट के विरोध में प्रदर्शन किया।

इस अनोखे प्रदर्शन के दौरान पेटा की कार्यकर्ता एक छोटे से एक्वेरियम में पानी के अंदर तैरती नजर आई। इस दौरान जो भी व्यक्ति वहां से गुजर रहा था उसके लिए यह नजारा बिलकुल अलग था। देखते ही देखते जंतर-मंतर के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता ने मीडिया से बात करते हुए जानवरों के साथ होने वाले क्रूर परीक्षण को गलत बताया। लड़की ने कहा कि इस तरह के परीक्षण जानवरों के साथ होने वाले अत्याचार को बढ़ा रहे हैं। इसलिए पेटा ने इसके खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें-साल भर खुला रहेगा करतारपुर कॉरिडोर, बिना वीजा के यात्रा कर सकेंगे भारतीय श्रद्धालु

आपको बता दें कि इंसानों के लिए बनाई जाने वाली दवा का पहल परिक्षण वैज्ञानिक चूहों पर करते हैं। अगर दवा चूहों के लिए फायदेमंद होती है तो उसे मेडिकल साइंस में माना जाता है कि यह इंसानों के लिए भी लाभकारी है।

लेकिन टेस्ट में दवा का असर चूहों पर नकारात्मक पड़ता है तो उसे इंसान के लिए खतरनाक माना जाता है। इन परिक्षणओं के दौरान चूहों पर अमानवीय व्यवहार होता है। उन्हें कई तरह की प्रताड़ना दी जाती हैं।