15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

26 मई का इतिहास : आज के दिन 7 साल पहले नरेन्द्र मोदी बने देश के 15वें प्रधानमंत्री, जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं

अपने देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 26 मई का खास महत्व है। इस दिन 2014 में शानदार चुनावी जीत के बाद नरेन्द्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। आइए जानते हैं 26 मई के दिन देश दुनिया में क्या क्या घटित हुआ।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 May 2021, 9:18 AM IST

narendra modi

narendra modi

नई दिल्ली। इस दुनिया में रोजाना कुछ ना कुछ अच्छा और बुरा घटित होता रहता है। कभी धरती तो कभी अंतरिक्ष में कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जो हमेशा याद रहती है। इन घटनाओं को चाहकर भी हम कभी भूल नहीं सकते। कुछ ऐसी ही घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज होती हैं। जब इन घटनाओं को याद करते हैं तो इतिहास की इतिहास की खट्टी मीठी पुरानी यादें ताजा हो जाती है। ऐसे ही आज 26 मई का दिन भी इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ सिमटा हुआ है। जानेंगे आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ थां कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जो इतिहास के पन्नों दर्ज है। आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए। आइए जानते हैं 26 मई के दिन देश दुनिया में क्या क्या घटित हुआ।

2014 में नरेन्द्र मोदी ने ली थी प्रधानमंत्री पद की शपथ
अपने देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 26 मई का खास महत्व है। इस दिन 2014 में शानदार चुनावी जीत के बाद नरेन्द्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। सबसे खास बात 26 मई, 2019 को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी थी कि 30 मई को नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें :— Patrika Positive News: झारखंड में कोरोना रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा

26 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:—

1739 : एक समय अफगानिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन मुगल सम्राट मोहम्मद शाह ने ईरान के नादिर शाह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये जिससे यह भारतीय साम्राज्य से अलग हो गया।

1822 : नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत।

1912 : प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक छगनराज चौपासनी वाला का जन्म हुआ था।

1926 : लेबनान ने संविधान अपनाया।

1937 : दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) का जन्म हुआ था।

1938 : संयुक्त राज्य अमेरिका में हाउस गैर-अमेरिकी क्रियाकलाप समिति ने अपना पहला सत्र शुरू किया था।

यह भी पढ़ें :— शुभ संकेत धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार: देश के 200 जिलों में कम हुए रोजाना केस, पॉजिटिविटी रेट में भी घटी

1940 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सरताज सिंह का जन्म हुआ था।

1942 : द्वितीय विश्व युद्ध: गजला की लड़ाई शुरु हुई।

1948 : यू.एस. कांग्रेस सार्वजनिक कानून 80-557 पास किया।

1957 : बम्बई :अब मुंबई: में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई।

1969 : अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।

1972 : संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल संधि पर हस्ताक्षर किये।

1973 : बहरीन ने संविधान अपनाया।

1983 : जापान में आये 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की मौत।

1986 : हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का निधन हुआ था।

1987 : श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।

1991 : थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत।

1991 : सोवियत युग के बाद जॉर्जिया गणराज्य के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति ज़विद गमशखुरिया बन गए थे।

1999 : इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

1999 : सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।

2000 : हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जायेंगे।

2004 : संयुक्त राज्य आर्मी के अनुभवी टेरी निकोलस को ओकलाहोमा सिटी बमबारी में मदद के लिए 161 राज्य हत्या के आरोपों का दोषी पाया गया था।

2010 : भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया था।

2014 : नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2017 : पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे के. पी. एस. गिल का निधन हुआ था।