
नई दिल्ली। केरल में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है इसका एक वीडियो सामने आया है। जी हां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कलामसेरी शहर के इस वीडियो में देख सकते हैं कैसे बीच सड़क पर अपराधी कुछ युवाओं को बेरहमी से पीट रहे हैं। मारपीट की ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
कठुआ रेप केस में सुप्रीम कोर्ट मे आज फिर होगी सुनवाई, राज्य सरकार ने दाखिल किया अपना जवाब
वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं किस तरह पहले दो लोग स्कूटर पर आते हैं, और वहां बैठे एक युवक को बुलाते हैं…वो बात कर ही रहा होता है कि एक व्यक्ति उससे मारपीट शुरू कर देता है…जब तक युवक समझ पाता…तब तक लूंगी पहना आदमी उसकी जमकर पिटाई शुरू कर देता है। इस बीच उस युवक की मदद करने कुछ लोग आ जाते हैं…लेकिन ये क्या लूंगी वाला आदमी बिना रुके उस युवक को पीटता ही जाता है।
कोटखाई गैंगरेप एंड मर्डर मामला: हाईकोर्ट का फरमान, सीबीआई फाइल करे नया एफिडेविट
झारखंड : झोलाछाप डॉक्टर ने नवजात बच्चे का काटा गुप्तांग, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
अभी ये मारपीट चल ही रही थी, कि लूंगी वाले व्यक्ति के साथी भी वहां धारदार हथियार लेकर पहुंच जाते हैं…और इस हथियार के खुलेआम पर उस युवक पर हमला कर देते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह ये अपराधी बिना किसी खौफ के एक युवक के पैर पर इस धारदार हथियार से हमला करते हैं, इनके इरादे यहीं पूरे नहीं होते। एक युवक को मारने के बाद ये दूसरे के पैर पर भी इसी तरह वार करते हैं…और हाथों में अपना हथियार लहराते हुए चले जाते हैं। दिल दहला देने वाला ये वीडियो साफ दर्शा रहा है कि केरल में अपराधियों को न तो कानून का डर है और न ही पुलिस का।