सिस्टर लूसी पर धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से रोक लगा दी थी। सेंट मेरी चर्च के पादरी फादर स्टीफन ने आदेश देते हुए सिस्टर लूसी को धर्म संबंधी प्रश्नोत्तरी कक्षा और पवित्र भोज वितरण से दूर कर दिया था। जिसके बाद नन लूसी कलप्पुरा ने अपने निलंबन को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की थी। सिस्टर लूसी ने कहा था, 'मुझे निष्कासित करने से पहले, मेरी गलती क्या है यह बताना चाहिए। मैं अपनी जिम्मेदारियों को आज तक पूरी सक्रियता से पूरा कर रही हूं। यह साफ किया जाना चाहिए कि मुझे निष्कासित क्यों किया गया है?'साथ ही चर्च से निकाली गई नन ने कहा कि चर्च में रेप पर किसी ने आवाज नहीं उठाई, इसलिए उन्हें दुख हुआ। बता दें कि नन्स ने आरोपी बिशप के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जिस कारण चर्च प्रबंधन काफी नाराज बताया जा रहा था।