script

कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट, एक दिन में रिकॉर्ड 21.23 लाख से अधिक टेस्ट

locationनई दिल्लीPublished: May 23, 2021 03:46:46 pm

Submitted by:

Anil Kumar

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि पूरे देश में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 21.23 लाख से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।

covid_testing.jpg

India sets new record 21.23 lakh Covid-19 tests done in a day

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है, लेकिन अभी भी हर दिन 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ तमाम राज्य सरकारें जरूरी एहतियाती कदम उठा रही है।

इस बीच टीकाकरण अभियान को भी तेजी से आगे बढ़ाने को लेकर वैक्सीन के उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। अब भारत ने कोरोना टेस्ट को लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 21. 23 लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए गए हैं।

यह भी पढ़ें
-

अब Covid-19 Test के ल‍िए नहीं होना पड़ेगा परेशान, एक फोन पर आपके घर पहुंचेगी मोबाइल टेस्टिंग वैन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि पूरे देश में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 21.23 लाख से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ने लगातार पांचवें दिन 20 लाख से अधिक लोगों के के कोविड टेस्ट किए हैं।

मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “पिछले 24 घंटों में किए गए 21.23 लाख से अधिक परीक्षणों के साथ भारत ने फिर से एक दिन में किए गए उच्चतम परीक्षणों का एक नया रिकॉर्ड बनाया है।” भारत ने जनवरी 2020 से प्रतिदिन अपनी टेस्ट क्षमता को लगभग 25 लाख तक बढ़ा दिया है। देश में पिछले 24 घंटों में कुल मिलाकर 21,23,782 कोविड टेस्ट किए गए।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81g78l

दैनिक पॉजिटिविटी दर में गिरावट

आपको बता दें कि लगातार बीते कई दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर में गिरावट देखने को मिल रही है। अब 10 मई के बाद से लगातार पॉजिटिविटी दर में गिरावट दर्ज की गई है। अब दैनिक पॉजिटिविटी दर घटकर 11.34 प्रतिशत हो गई है।

इसके अलावा बीते सात दिनों से लगातार हर दिन 3 लाख से कम नए मामले दर्ज किए हैं। जो कि बहुत ही सकुन देने वाली बात है। पिछले 24 घंटों में 2,40,842 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए। 17 अप्रैल के बाद से एक दिन में दर्ज सबसे कम आंकड़ा है। 17 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के 2.34 लाख नए मामले दर्ज किए गए थे।

दैनिक रिकवरी की संख्या में भी इजाफा

बता दें कि जहां एक और संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं दैनिक रिकवरी की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। लगातार नौवें दिन ऐसी स्थिति रही जब दैनिक संक्रमण के नए मामलों की तुलना में रिकवरी की संख्या अधिक रही। पिछले 24 घंटों में 3,55,102 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 2,34,25,467 मरीज रिकवर हो चुके हैं। राष्ट्रीय रिकवरी दर 88.30 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें
-

Covid-19 Test : पंचायत चुनाव में लगे हर कर्मचारी की होगी कोविड जांच, सीएम योगी ने दिए निर्देश

दूसरी ओर, पिछले 24 घंटों में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 1,18,001 कम हुई है। इसके साथ भारत में अब कुल सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 28,05,399 हो गई है। इसमें अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 10.57 प्रतिशत शामिल है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81gaeu

सात राज्यों में 66.88 फीसदी सक्रिय मामले दर्ज

आपको बता दें कि देश के केवल सात राज्यों में कुल सक्रिय मामलों का 66.88 प्रतिशत केस दर्ज हैं। इनमें वे कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान शामिल हैं।

राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.13 फीसदी

जहां एक ओर कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है, वहीं राष्ट्रीय मृत्युदर में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। अब राष्ट्रीय मृत्यु दर वर्तमान में 1.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,741 मौतें हुई हैं। सिर्फ दस राज्यों में नई मौतों का 73.88 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए हैं।

इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक (682) हताहत हुए। कर्नाटक में 451 मौतें हुई। वहीं, अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81gby7

अब तक 19.50 करोड़ टीका लगाया गया

बता दें कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोरोना वैक्सीन की 19.50 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है। आज (रविवार) सुबह सात बजे तक 28,00,808 सत्रों में कुल 19,50,04,184 वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। वैक्सीन की पहली खुराक लेने वाले 97,52,900 स्वास्थ्यकर्मी ( HCWs ) और दूसरी खुराक लेने वाले 67,00,614 HCWs शामिल हैं।

यह भी पढ़ें
-

अब कोरोना मरीजों का होगा रैंडम जीन सिक्वेंसिंग टेस्ट, नहीं बच पाएगा वायरस का नया स्ट्रेन

इसके अलावा 1,49,52,345 फ्रंटलाइन वर्कर्स (FLWs) को पहली डोज , जबकि 83,26,534 FLWs को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 18-44 आयु वर्ग के 99,93,908 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, जबकि 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 6,06,90,560 लाभार्थियों को उनकी पहली डोज और 97,87,289 लाभार्थियों को उनकी दूसरी खुराक दी गई है।

60 वर्ष से अधिक आयु के 5,65,55,558 लाभार्थियों ने अपना पहली डोज और 1,82,44,476 लाभार्थियों को वैक्सीन का दूसरी डोज दी गई है। देश में अब क दी गई कुल खुराक में दस राज्यों की हिस्सेदारी 66.27 प्रतिशत है। इनमें आंध्र प्रदेश, केरल, बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81g11y

ट्रेंडिंग वीडियो