सीमा पर सडक़ निर्माण में तेजी
भारत और चीन सीमा पर भले ही अभी शांति है, लेकिन भारत अपनी तैयारियों को भविष्य के हिसाब से मजबूत कर रहा है। भारत सरकार ने चीन से सटी भारतीय सीमा पर 42 सडक़ निर्माण कार्य को साल 2022 से पहले पूरा करने के लिए हरी झंडी दे दी है। बता दें कि चीन के साथ भारत की सीमा 3488 किलोमीटर लंबी है जिसमें अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख जैसे राज्य आते हैं।