भारतीय नौसेना के बेड़े को मजूबत बनाने के लिए भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने पुराने पड़ चुके चेतक हेलिकॉप्टरों के बेड़े को बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नौसेना के लिए 21 हजार करोड़ रूपए की लागत से 111 हेलिकॉप्टरों, 24 बहुउद्देशीय हेलिकॉप्टर एमएच 60 ‘रोमियो’ और छोटी दूरी की 14 मिसाइल प्रणाली की खरीद को भी हरी झंडी दिखाई गई।