नई दिल्ली।
Indian Railways: अगर आप ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं, तो टाइम टेबल ( Train Time Table ) जरूर देख लें। क्योंकि, इन दिनों उत्तर रेलवे ( Northern Railway ) के लखनऊ मंडल ने कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। रेलवे के मुताबिक, प्रयागराज-फाफामऊ ( Prayagraj-Phaphamau ) स्टेशनों के बीच ट्रैक दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनों के परिचालन ( Trains Route Diverted ) में बदलाव किए गए हैं। रेलवे ने कहा की 7 सितंबर तक इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। उत्तर रेलवे ( Northern Railway ) ने कहा कि लखनऊ डिवीजन के कुछ स्टेशनों के बीच ट्रैक के दोहरीकरण के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन किया जा रहा है।