बिहार में दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 10 नवंबर को मतगणना है। यानी, 10 नवंबर को तस्वीर साफ हो जाएगी कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी। इस चुनाव में सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। बिहार में मुख्य मुकाबला, एनडीए (JDU, BJP, HAM, VIP), महागठबंधन (RJD, Congress, CPI, CIP(M)), लोजपा के साथ कुछ अन्य दलों के गठबंधन के बीच है। हालांकि, इस चुनाव में कई सियासी उलटफेर देखने को मिले हैं। लेकिन, जनता ने किसी पार्टी और किस गठबंधन को बिहार का विजेता बनाने का फैसला किया है, इसके बारे में 10 नवंबर को खुलासा हो जाएगा।