
Jammu-Kashmir: LOC पर घात लगाए बैठे 300 आतंकी भारत में घुसने की फिराक में
नई दिल्ली। एक ओर जहां पूरी दुनिया कोरोना नामक वायरस ( coronavirus ) की मार से जूझ रही है, वहीं पाकिस्तान ( Pakistan ) बावजूद इसके अपनी घिनौनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। इसी का नतीजा है कि पाकिस्तान भारत ( India-Pakistan ) को नुकसान पहुंचाने का कोई मौका नहीं चूकना चाहता। वो बात अलग है कि भारत के जांबाज सिपाही उसकी किसी नापाक चाल को कामयाब नहीं होने देते। इस बीच खुफिया सूत्रों से खबर आई है कि जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में नियंत्रण रेखा पर 300 आतंकी भारत में घुसपैठ की योजना बना रहे हैं। हालांकि सीमा सुरक्षा बल (BSF) जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kasmir) में LoC पर माछिल सेक्टर में यह सुनिश्चित करने के लिए अभियान चला रहा है कि क्षेत्र में कहीं आतंकवादी (Terrorist) तो मौजूद नहीं है।
LoC पर 250-300 आतंकवादी
गौरतलब है कि माछिल सेक्टर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में है। यहां पर रविवार को भारत के तीन जवान आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम करते समय शहीद हो गए थे। हालांकि सुरक्षाबलों ने इस दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक सुरिंदर पवार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। क्यों कि यह क्षेत्र काफी दुर्गम और ऊंचा-नीचा है, इसलिए यहां यह सुनिश्चित करने में थोड़ी मुश्किल हो रही कि क्षेत्र में कोई आतंकवादी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि LoC पर 250-300 आतंकवादी मौजूद हैं, जो भारत में घुसपैठ करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि आतंकवादियों को मंसूबों को नाकामयाब करने के लिए हमारी घुसपैठ रोधी ग्रिड काफी स्ट्रॉंग है।
पुंछ में मिला हथियारों का जखीरा
आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में पुलिस ने गोला बारूद और हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बरामद किए गए हथियारों और गोला बारुद में 4 एके-47 असॉल्ट राइफल, 4 एके मैगजीन और 4 ग्रेनेड शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि एक विशेष सूचना के आधार पर पुंछ जिले के किरनी में पुलिस और सेना ने रविवार रात को एक तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके दौरान हथियार और गोला-बारूद से भरा बैग बरामद हुआ। ये हथियार नियंत्रण रेखा के पास एक बोल्डर के नीचे छिपा कर रखे हुए थे।
पुलिस ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लश्कर-ए-तैयबा द्वारा आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कश्मीर घाटी में हथियारों की तस्करी की जा रही थी।
Updated on:
9 Nov 2020, 7:40 PM IST
Published on:
9 Nov 2020, 7:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.