आपको बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ( Jammu and Kashmir Police ) ने सुरक्षा बलों के साथ बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ( Pulwama of South Kashmir ) जिले के अवंतीपोर इलाके ( Avantipore area ) से आतंकी संगठन लश्कर ( Terrorist organization Lashkar ) के एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान चाकुर पुलवामा के रहने वाले साहिल फारूक मीर के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि वह लश्कर के आतंकवादियों को पनाह, रसद और अन्य सहायता प्रदान करता था, इसके अलावा वह Tral, Kakpora and Avantipora क्षेत्रों में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद ट्रांसपोर्ट करता था।
पुलिस ने कहा, "नूरपोरा क्षेत्र में हथियारों, विस्फोटक पदार्थ और गोला-बारूद सहित आतंकवादी सहयोगी साहिल फारूक मीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। FIR दर्ज कर ली गई है।"