
अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के जयकारों के बीच 4,956 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर से अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को 4,956 तीर्थयात्रियों का जत्था यात्रा के लिए रवाना हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 161 वाहनों का काफिला भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ। इस काफिले में 2,677 यात्री पहलगाम जबकि 2,279 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला बालटाल के लिए रवाना हुआ।
वहीं, पुसिल अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 1,17,785 तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, मंगलवार को 13,000 से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा पहुंचे थे। बता दें कि अमरानाथ यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी जो 26 अगस्त को समाप्त होगी।
अब तक इतने यात्रियों ने की यात्रा
वहीं, मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा की अध्यक्षता में अमरनाथ यात्रा की समीक्षा की गई। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधारियों ने बताया कि यात्रा के 12वें दिन 9,606 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में पूजा अर्चना की। अब तक 1,04,018 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक यात्रा के शुरुआती ग्यारह दिनों के दौरान, जम्मू से कश्मीर घाटी के तीर्थयात्रा को तीन बार भूस्खलन और बारिश के कारण निलंबित करना पड़ा।
आसमानी आफत पर भारी पड़ी आस्था
कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते भूस्खलन और पत्थर गिरने की लगार ख़बरे आ रही है, लेकिन बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आ रही है। बाबा के भक्तों के आगे मौसम को भी झुकना पड़ा है। खराब मौसम और कई जगहों पर भूस्खलन के कारण भी श्रद्धालुओं के पैर नहीं रूर रहे लगातार तीर्थयात्रियों का जत्था दर्शन के लिए रवाना हो रहा है।
Published on:
11 Jul 2018, 10:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.