
जम्मू-कश्मीर: विस्फोट की चपेट में आने से 6 साल के एक बच्चे की मौत, 4 घायल
नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को बम फटने से एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है। बता दें कि हादस उस समय हुआ जब बच्चों का एक समूह मेमांदर गांव में विस्फोटकों के साथ खेल रहा था।
खेलते-खेलते विस्फोटक की चपेट में आए बच्चे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खेलते-खेलते विस्फोटक अचानक फट गया और उसकी चपेट में बच्चे आ आग गए। इनमें से एक बच्चे सकील ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम दोड़ दिया। वहीं बाकी चार बच्चे गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि अभी विस्फोट का सही कारण पता नहीं चल पाया है। इसे लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
पाक फायरिंग में नवजात की हुई थी मौत
गौरतलब है कि इससे पहले भी घाटी में धमाकों और गोलीबारी से मासूम बच्चों की मौत की ख़बर सामने आई थी। मई में पाकिस्तान को ओर से सीमापर हुए गोलीबारी में अखनूर में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई थी। उस समय पाकिस्तान की ओर से पूरी रात मोर्टार दागे गए थे। इसी के चपेट में एक नवजात आ गया था और एक गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी।
राजनाथ ने पाकिस्तान को दी थी चेतावनी
पाक फायरिंग में नवजात की मौत पर गृहमंत्री राजनाथ ने सिंह ने भी कड़ी आलोचना की थी। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर हमारा पड़ोसी शांति से नहीं रहता तो उसको हर गोली का माकूल जवाब दिया जाएगा। गृहमंत्री ने बीएसएफ जवानों को गोलीबारी का उचित जवाब देने को कहा था।
Published on:
11 Jul 2018, 4:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.