23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Jammu-Kashmir: पाकिस्तान ने फिर सीजफायर तोड़ा, एक जवान शहीद

Jammu-Kashmir: पाकिस्तान ने फिर सीजफायर तोड़ा, एक जवान शहीद

पाकिस्तान की नापाक हरकत का सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब पुंछ सेक्टर ने दोपहर को पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 1 Sep 2019, 10:56 PM IST

jammu.jpg

भारत की ओर से आतंक के खिलाफ उठाए गए कदमों से बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। रविवार दोपहर को जम्मू और कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।

गौर हो, इससे पहले भी पाकिस्तान कई बार पुंछ में गोलीबारी कर चुका है। बार-बार मुंह की खाने के बासजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने का प्रयास कर रहा है। किंतु भारतीय सेना उसकी हर चाल को नामाम कर रही है।

सरकार ने स्पष्ट किया, NRC सूची से बाहर रह गए लोगों को नहीं किया जाएगा गिरफ्तार

बता दें, पाकिस्तान ने पिछले दिनों अपने स्पेशल फोर्स के 100 कमांडो को एलओसी के पास भेजा है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ कोई नई चाल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार- भारतीय सेना पाकिस्तान की तरफ से किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर एसएसजी कमांडो तैनात किए जाने के बाद भारतीय सेना भी पूरी तरह अलर्ट पर है।

चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान-2, सफलतापूर्वक पार किया पांचवां पड़ाव

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार- भारतीय सेना ने हाल ही में केरन और माछिल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से बैट की कार्रवाई को नाकाम किया था। पाकिस्तान ने LoC पर अपनी मौजूदगी बढ़ाई है, इसलिए सेना और चौकियों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।