
सुरक्षाबलों ने आतंकी को कराया सरेंडर।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में आज तक आपने मुठभेड़ (Encounter) की खबरें कई सुनी होगी। घाटी में अक्सर आतंकियों और सुरक्षाबलों (Indian Army) के बीच एनकाउंटर होती रहती है। लेकिन, एनकाउंटर का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। बडगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को सरेंडर ( Terrorist Surrender ) करवाया है। इतना ही नहीं उस आतंकी को परिवार से भी मिलाया गया। सबसे बड़ी बात ये थी कि इस दौरान ना ही आतंकी को कोई धमकी दी गई और ना ही गोलीबारी की गई। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें साफ दिखाई और सुनाई दे रहा है कि किस तरह सुरक्षाबलों ने आतंकी को सरेंडर करवाया है। आइए, सबसे पहले इस वीडियो को देखिए...
इस तरह आतंकी को कराया गया सरेंडर...
तो देखा आपने इस वीडियो को...वीडियो में किस तरह भारतीय सुरक्षाबल का एक जवान आतंकी को अपने पास बुलाता है और अपने सहयोगियों से गोली ना चलाने का आदेश देता है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के बडगाम ( Badgam Encounter ) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को घेर लिया और उसे सरेंडर करने के लिए कहा। जैसा की वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। जवान आतंकी से कहता है, इधर आ इधर आ...इधर, कोई गोली नहीं चलाएगे...कोई फायर नहीं करेगा...जहांगीर (आतंकी) इधर आ...ऑल पार्टी क्वाइट...जहांगीर इधर देखो...अपना पैंट पहनो...सीधे आओ...अपना जर्सी छोड़ दो...कोई वीपन है...कोई और नहीं ही है...कोई हथियार तो नहीं है...इसके बाद धीरे-धीरे आतंकी सुरक्षाबलों के पास चलते हुए पहुंचता है। सुरक्षाबल के जवान उसे जमीन पर बैठातें हैं...एक जवान सबसे शांत रहने के लिए कहता है। वहीं, आतंकी जहांगीर को पानी पिलाने के लिए भी कहा जाता है और उसे पानी पिलाया जाता है। उसे आराम से बैठने के लिए कहा जाता है। बाद में जहांगीर को उसके परिवारवालों से भी मिलाया गया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सुरक्षाकर्मियों ने बनाया है।
AK-47 बरामद
रिपोर्ट में कहा गया है कि जहांगीर के पास से एक AK-47 भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि जब जहांगीर को उसके परिवारवालों के पास ले जाया गया, तो सब चौंक गए। उसके चाचा ने जवानों के पैर तक छुए। सुरक्षाबलों ने कहा कि आपके लड़के ने काफी अच्छा काम किया है। SP साहब ने गुजारिश की है कि पहले की गलती माफ करें। फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और वीडियो जमकर वायरल हो भी रहा है।
Published on:
17 Oct 2020, 7:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.