10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड: मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सिस्टर ने कबूला गुनाह, सवा लाख से लेकर 50 हजार तक में बेचे थे बच्चे

नोबल विजेता मदर टेरेसा स्थापित संस्था मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की एक नन और सिस्टर कोनसिलिया ने यह बात कबूल कर ली है कि उन लोगों ने मिलकर बच्चे बेचे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 14 Jul 2018, 4:21 PM IST

झारखंड में सिस्टर ने बच्चा बेचने के गुनाह कबूला

झारखंड: मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी के सिस्टर ने कबूला गुनाह, सवा लाख से लेकर 50 हजार तक में बेचे थे बच्चे

रांची। बीते दिनों झारखंड से मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी में नवजात शिशुओं को बेचने के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस को इस मामले में कई अहम सबूत मिले हैं। नोबल विजेता मदर टेरेसा स्थापित संस्था मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की एक नन और सिस्टर कोनसिलिया ने यह बात कबूल कर ली है कि उन लोगों ने मिलकर बच्चे बेचे थे। रांची पुलिस के सामने अपने गुनाह को कबूल करते हुए सिस्टर ने कहा कि उसने पचास-पचास हजार रुपए में दो बच्चों को बेचा है। जबकि इससे पहले एक अन्य बच्चे को एक लाख बीस हजार रुपए में बेचा था। हालांकि उन्होंने यह कहा कि पहले बेचे गए बच्चे की संपूर्ण जानकारी उनके पास नहीं है। बता दें कि जब यह मामला प्रकाश में आया तो त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने पहले बेचे गए तीन बच्चों को बरामद कर चुकी है।

रांची:जांच में हुआ बड़ा खुलासा,मिशनरीज ऑफ चैरिटी में जन्मे सैंकड़ों बच्चे लापता

सिस्टर ने कबूला अपना गुनाह

आपको बता दें कि मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की सिस्टर ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है। सिस्टर कोनसिलिया का कबूलनामे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बता रही है उसने बच्चे बेचे हैं, जबकि एक बच्चे को मुफ्त में दे दिया था। सबसे हैरानी की बात उन्होंने यह बताई है कि बच्चे बेचने की बात संस्था में किसी को भी नहीं बताई थी। उन्होंने कहा कि बच्चे बेचने की बात संस्था की हेड सिस्टर को भी नहीं मालूम था। इस संबंध में केवल मैं और करिश्मा ही जानते थे। बता दें कि इससे पहले अनिमा इन्दवार ने अपने कबूलनामे में लिखा है कि वह पांच वर्ष से इस संस्था में काम कर रही थी और उसने सिस्टर कोनसिलिया के साथ मिलकर बच्चों को बेचा था। आपको बता दें कि जब यह मामला सामने आया तो पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मिशनरी ऑफ चैरिटीज़ की सिस्टर एवं कर्मचारी को पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड पर लिया, जिसके बाद से यह चौंकानेवाला पर्दाफाश हुआ है। गौरतलब है कि अनिमा ने अपने कबूलनामे में यह बताया है कि जिन चार बच्चों को बेचा गया है वो सभी के सभी लड़के थे। उन्होंने बताया है कि जिस बच्चे को एक लाख बीस हजार रुपए में बेचा था उससे बीस हजार रुपए अपने पास रख लिए थे और बाकी के एक लाख सिस्टर कोनसिलिया को दिए थे। बता दें कि सिस्टर कोनसिलिया ने अपने वकील को बताया है कि पुलिस ने दबाव बनाकर उनसे गुनाह कबूल करवाया है जबकि बच्चों को बेचने के मामले में वह शामिल नहीं है।