10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेढ़ साल के बच्चे ने खेलते-खेलते निगली कुकर की सीटी, तड़प-तड़प कर हुई मौत

बच्चे ने खेलते-खेलते कुकर की सीटी निकाल ली और उसे निगल गया। इसके बाद दादी ने भुवन के गले से सीटी निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक सीटी अंदर जा चुकी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 2 Jul 2018, 4:24 PM IST

Cooker

डेढ़ साल के बच्चे ने खेलते-खेलते निगली कुकर की सीटी, तड़प-तड़प कर हुई मौत

बेंगलुरु। कर्नाटक के मांड्या जिले में जरा-सी चूक ने डेढ़ साल के एक बच्चे की जान ले ली। बच्चे ने खेलते-खेलते प्रेशर कुकर की सीटी निगल ली। घटना मांड्या के नागराकेरे इलाके में शनिवार को हुई। हादसे के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। रविवार को बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया है।

विश्व बैंक रोहिंग्या मामले पर बांग्लादेश को करेगा समर्थन, यूएन के दल ने सौंपी थी रिपोर्ट

...क्या हुआ था बच्चे के साथ
उडुपी के सर्वे विभाग में काम करने वाले मारिलिंगे गौड़ा और उनकी पत्नी रुपा दोनों काम पर गए थे। इस दौरान घर पर डेढ़ साल का भुवन अपने दादा और दादी के साथ घर पर था। दादी ने रात में बच्चे को खाना परोसते समय कुकर खुला छोड़ दिया। इसी दौरान बच्चे ने खेलते-खेलते कुकर की सीटी निकाल ली और उसे निगल गया। इसके बाद दादी ने भुवन के गले से सीटी निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक सीटी अंदर जा चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे के माता-पिता तुरंत घर पहुंच गए।

बुराड़ी से पहले दुनिया की दिल दहलाने वाली सामूहिक खुदकुशी की घटनाएं, जब 778 लोगों ने एक साथ की थी आत्महत्या

मांड्या ले जाते समय तोड़ दिया दम
सीटी अंदर जाने के बाद बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने खाने की नली से सीटी को निकाल दिया लेकिन इसके बावजूद उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सीटी सांस की नली में अटकी थी इससे उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर की सलाह पर परिजन बच्चे को मांड्या के हॉस्पिटल ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

गैंगरेप पीड़िता का क्राइम ब्रांच चीफ पर बड़ा आरोप, पूछे जा रहे हैं बेहद अश्लील सवाल