राज्य के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कांग्रेस के साथ आगे गठबंधन रहने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पहला कदम था। 28 लोकसभा सीटें हैं, हम उन सभी को जीतने के लिए कांग्रेस के साथ काम करेंगे, यह हमारा लक्ष्य है। यह सिर्फ जीत नहीं है बल्कि इससे हमारे समर्थकों में विश्वास बढ़ा है। यह जीत हमें घमंडी नहीं बना रही है।