29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर: पुलवामा में सेना ने हिजबुल के ‘टाइगर’ समेत दो आतंकी उड़ाए, 2 जवान घायल

जवानों ने आतंकियों को समर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 30 Apr 2018, 3:27 PM IST

Encounter

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों व सुरक्षाबलों के बीच सोमवार को जारी मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों आतंकियों की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के समीर टाइगर व आकिब खान के रूप में हुई है। दोनों ओर से चल रही गोलीबारी में दो जवान भी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने पूर्वान्ह करीब 11.15 बजे बताया कि घायल जवानों में एक मेजर भी शामिल है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्रबगाम गांव में मुठभेड़ जारी है। द्राबगम गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) व राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओडी) की टीम ने गांव को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अफगानिस्तान: सिलसिलेवार आत्‍मघाती धमाकों से थर्राया काबुल, 6 की मौत कई घायल

पुलिस सूत्रों ने कहा कि घेराबंदी कड़ी होने पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। इलाके से आ रही रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाके में पथराव कर रही भीड़ व सुरक्षाबलों के बीच भी संघर्ष हुआ। कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। पूरे पुलवामा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं।

इजरायली सेना के निशाने पर आए फिलीस्तीनी घुसपैठिए, तीन की मौत

सीआरपीएफ टीम पर किया था हमला

बता दें कि इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में 26 अप्रैल को सीआरपीएफ गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी की गई थी। गोलीबारी में एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार में सवार आतंकवादियों ने अनंतनाग में श्रीनगर-पहलगाम रोड पर लाजीबल इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के गश्ती दल पर गोलीबारी की।

देश के इस राज्य में ऐसे मनाया जाता है बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार, देखें वीडियो

इस गोलीबारी में शफीक शब्बीर नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घायल नागरिक को विशेष इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया जा रहा था, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने से उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

सीमा पर बढ़ रहा तनाव

भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गुरुवार को भारतीय व पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने अकारण मोर्टार दागे व छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी कर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी गोलीबारी सुबह 8.30 बजे शुरू हुई और 11 बजे तक जारी रही।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग