नई दिल्ली। केरल के कोझीकोड ( Kozhikode Air India flight ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां करिपुर एयरपोर्ट ( Karipur Airport ) के पास एयर इंडिया ( Air India flight ) एक एक विमान लैंडिंग के दौरान फिसल गया। जब यह हादसा हुआ, उस समय विमान में 189 यात्री सवार थे। हालांकि हादसे में पायलट समेत 17 लोगों की मौत हो गई है। मामल्लपुरम पुलिस कप्तान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोझीकोड विमान हादसे मेंं 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 123 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।