रिजिजू केंद्रीय मंत्री केजी अल्फोंस, राज्य के कृषि मंत्री वीएस सुनीलकुमार, पीडब्लूडी मंत्री जी सुधाकरण, केरल के मुख्य सचिव टॉम जोस और स्थानीय विधायकों के अलावा शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे और कोट्टायम में मुआवजा राशि की घोषणा की। उन्होंने मीडिया को बताया, 'हमने प्रभावित इलाकों के अलावा कई राहत शिविरों का दौरा किया। हम राहत शिविरों और सुविधाओं को देखकर खुश हैं, हालांकि नुकसान काफी ज्यादा है। आपदा के दौरान राज्य और केंद्र सरकार को साथ काम करना चाहिए। हम हालात को संभालने में सक्षम हैं। मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपए दिए जाएंगे।'